दरौंदा: पोखरे में जहर डालने से लाखों की मछली मरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कटवार चंवर के एक एक निजी पोखरे में रविवार की सुबह में लाखों की मछलियां मरी हुई पाई गईं. जब पानी की सतह पर तैर रही मछलियों को देख मछली पालक के होश उड़ गए. इधर घटना होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मछली पालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने पोखरे में जहर डाल दिया है. जिससे पोखरे की मछलियां मर गई है. मत्स्यपालक महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी मठिया गांव निवासी रामायण साह का पुत्र अर्जुन साह ने बताया कि तकरीबन 8 लाख की मछलियां मर गई है.

वहीं पोखरे में एक साथ इतनी सारी मछलियों के मरने के बाद इलाके में हड़कंप मचा है. पीड़ित अर्जुन साह का कहना है कि उन्होंने कटवार चवर के एक पोखरे की खुदाई के बाद मछली पालन शुरू किया था. उन्हें कई वर्षों तक मछली पालन से अच्छी खासी आमदनी होती रही. हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने पोखरे में मछली के जीरे डाले थे. मछलियां बड़ी हो गई थीं. ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने पोखरे में मछलियों को मारने की नीयत से जहर डाल दिया है. हालांकि मछलियों और पोखरे का पानी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा. मछली के मर जाने से मत्स्य पालक को तकरीबन 8 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026