दरौंदा: सोनू दूबे की गोली मारकर हत्या मामले में शेष चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान न्यायालय में चल रहे मुकदमा उठाने को लेकर मनिभूषण दूबे उर्फ सोनू दूबे की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक सप्ताह बाद भी शेष चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. हालांकि पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे हत्यारे. इससे परिजनों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है. इस मामले में हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के लोग आरक्षी अधीक्षक से मिलेंगे. बताते चले कि विगत 21 अगस्त को भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी अनिल कुमार दूबे के पुत्र मनिभूषण दूबे उर्फ सोनू दूबे को दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध मठ के समीप बहनोई सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव निवासी अनिल कुमार पांडे के पुत्र अभिनव सागर एवं अनुराग सागर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र सूरज प्रसाद, चंद्रशेखर दूबे के पुत्र लालू दूबे एवं सोनू दूबे समेत 3-4 अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

जिसमें मृतक सोनू दूबे के भाई शशिभूषण दूबे के बयान पर पुलिस ने 223/2022 के प्राथमिकी दर्ज किया. जिसमें पुलिस दबिश के कारण गांव के ही मुख्य आरोपी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र सूरज प्रसाद ने 24 अगस्त को सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. लेकिन इस हत्या कांड में अभी भी चार नामजद अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर बताएं जा रहें हैं. घटनास्थल पर पहुंचे थानेदार ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का परिजनों को आश्वासन दिया था. परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सोनू के चार हत्यारों को पुलिस नहीं पकड़ पाई हैं. मृतक सोनू के परिजनों ने आरक्षी अधीक्षक से मिलकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करेंगे. इस संबंध में थानेदार कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द ही सोनू के हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026