दरौंदा: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 लीला साह के पोखरा से बगौरा जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान झूलन शर्मा 80 साल के रूप में हुई है, जो दारौंदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा निवासी स्व. लाल बाबू शर्मा का पुत्र था. इधर ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ट्रक का नंबर बीआरओ 10 वी 8745 है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता साइकिल से सुबह में रामाछपरा गांव से प्रतिदिन की भांति लीला साह पोखरा स्थित अपने किताब की दुकान पर जा रहे थे.

इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सीवान में इलाज के लिए ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों द्वारा उपचार के लिए ले जाने के दौरान झूलन शर्मा की रास्ते में मौत हो गई. झूलन शर्मा के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. बड़े पुत्र संतोष शर्मा (शिक्षक), अलख शर्मा व पुत्री बेबी देवी है. नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने पुत्र के बयान पर एक मामला दर्ज किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026