दारौंदा: मनोज हत्याकांड मामले में पुलिस को पांचवें दिन नहीं मिला सुराग

परवेज अख्तर/सिवान: मनोज हत्याकांड मामले में पुलिस शुक्रवार को खाली हाथ रही। पुलिस लगातार संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन उसे अब तक वैसा कुछ हाथ नहीं लगा है जिसके आधार पर वह बदमाशों तक पहुंचने में सफल हो सके। पुलिस दारौंदा, जनता बाजार, रसूलपुर से लेकर सारण जिले के कई संदेहात्मक ठिकानों छापेमारी कर रही है,। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस एवं स्वजन घटना के कारण को लेकर सही स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस सीसी फुटेज से मिली फोटो से संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। विदित हो कि दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर नहर के पईन पुल के समीप 24 अक्टूबर की शाम बदमाशों ने मनोज कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने 25 अक्टूबर को सिवान -छपरा मुख्य पथ 531 को जाम कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में भी एक सौ लोगों पर प्राथमिकी की है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026