दरौंदा थाने का माले कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

  • करसौत हत्याकांड के निष्पक्ष जांच की मांग
  • जांच नहीं होने पर बड़े आंदोलन की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय बाजार में मंगलवार को माले के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। नेतृत्व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव व सोहिला गुप्ता ने किया। मार्च दरौंदा बाजार स्थित जिलेबिया गली से मार्च निकालकर दरौंदा थाने पहुंचा। थाने के घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के एसआई अमित कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने करसौत हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। माले राज्य कमेटी सदस्य सह जिला पार्षद सोहिल गुप्ता ने कहा कि करसौत हत्याकांड का निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी ऑफिस का भी घेराव किया जाएगा। आईसा नेता विकास यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से देश को बर्बाद हो गया है।

लेकिन इस आपदा को भी अवसर बना लिया है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने में रुपये रिश्वत लिया जा रहा है। बिना रिश्वत का कोई भी काम नहीं हो रहा है। जिला पार्षद सुजीत कुशवाहा ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। सभा को टुनटुन प्रसाद, रामायण यादव, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, श्रीभगवान पासवान, रविन्द्र यादव, केवल यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, बीरबल, लालबाबू पासवान, सुबाष पंडित, राजू पंडित, सुखल राम, व्यास महतो, विद्यावती देवी, सोहिला देवी, कमलावती देवी, गजाधर महतो, नागेंद्र महतो व नागेंद्र यादव ने सम्बोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024