दरौंदा: अमृत सरोवर के तहत मड़ासरा में पोखरे के जीर्णोद्धार व जलालपुर में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: अमृत सरोवर योजना के तहत दरौंदा प्रखंड के मड़ासारा पंचायत के मड़ासरा गांव में सरकारी पोखरा का जीर्णोद्धार के लिए बुधवार को शिलान्यास किया गया. इस दौरान तालाब के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई. जानकारी के अनुसार 1.5 एकड़ में फैली सरोवर को मनरेगा के तहत जीर्णोद्धार किया जा रहा है. अमृत सरोवर योजना के तहत करीब 17,51,391 ( सतरह लाख इकावन हजार तीन सौ एकानवे हजार) की लागत से सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार का शिलान्यास प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुखिया नारायण तिवारी व पंचायत रोजगार सेवक धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.

वहीं बीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना एवं अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया. सरकार ऐसे बहुत सारे पोखरों एवं तालाबों की स्थिति सुधार रही है जो वर्षों से उपेक्षित है. पोखरे की खोदाई से न केवल जल संचय होगा, बल्कि इसकी सुंदरता को पर्यटन के रूप में बढ़ावा मिलेगा. मनरेगा के तहत लोगो को रोजगार मिलेगा. पोखरे की खोदाई, इसके ऊपर के हिस्से में इंटरलाकिंग, पौधारोपण जैसे बहुत सारे कार्य कराए जाने हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026