परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव में रविवार को देर संध्या एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था. इस मामले में मृतिका के है ने दरौंदा थाना में दहेज प्रताड़ना व जान से मारने का आरोप लगते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मेरी बहन को दहेज के लिए मार दिया गया है. मृतिका के भाई मो जीशान ने अपने आवेदन में सात लोगो नामजद किया है. और मेरी बहन शाहीन प्रवीन की शादी 04 जनवरी 2016 में दरौंदा गांव निवासी कफील अहमद के पुत्र सैफ अहमद के साथ हुई थी.
शादी के बाद दहेज के लिए मृतिका के परिवार वाले हमेशा मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे. कई दिनों तक उसे भूखे प्यासे रख देते थे. अंत आकर हम लोगों ने महिला थाना में दहेज उत्पीड़न एवं भ्रूण हत्या का केस थाना कांड संख्या 55/20 में दर्ज कराया था. जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन है.तब तक इधर उपर्युक्त सातों लोगों ने मिलकर मेरी बहन को जान से मार दिया. आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह मामले की जांच में जुट गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…