दरौंदा: आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी कला पंचायत के डहकनी (दर्शनी) गांव में सोमवार की दोपहर में आग लगने से हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने के कारण का अभी तक पता नही चल पाया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि डहकनी गांव निवासी दसई महतो के पलानी नुमा घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया.

कुछ ही समय में घर में रखें सामान, कपड़े, किताब, कॉपी एवं कागजात, महुवा के अलावा अन्य सामान आगलगी में जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर विग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग में लगभग हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख होने का अनुमान बताया जाता है. इधर आग लगने की सूचना थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज एवं अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार को दे दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026