परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लड़की घायल वहीं हजारों रुपये की बिजली के उपकरण नष्ट गए. बता दे कि दरौंदा प्रखंड के पूर्वी हड़सर गांव में मनीष कुमार (रजनीश प्रेस) के दो तल्ला घर के ऊपर बांस में महाबीर जी ध्वजा लगा था. जिसकी उंचाई आस-पास के अन्य पेड़ो से अधिक था. उस पर आकाशीय बिजली गिर गया. जिससे छत के दीवार में दरार आ गया.वही बिजली के तार के माध्यम से बिजली घर मे लगे अन्य उपकरण में फैल गया.
जिससे बिजली के उपकरण में तार, पंखा, बल्ब एवं इन्वर्टर जल गया. वही दूसरा आकाशीय बिजली दरौंदा पासवान टोला पर मुन्ना मांझी के घर के आंगन में गिरा. इस दौरान आकाशीय बिजली तार के माध्यम से घर के अंदर लगे बिजली के बोर्ड में पहुंच गया. जहां छज्जा में दरार आ गया है और बिजली के उपकरण में बल्ब, बोर्ड एवं तार गल गया है. आकाशीय बिजली के गिरने से निकले चिंगारी से दो लड़की के अलग-अलग हिस्से हल्के फुल्के जल गए. इसमें मुन्ना मांझी की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी व राजेश मांझी की 5 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी है. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में हुआ.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…