दारौंदा: आपसी विवाद में वार्ड सदस्य व स्वजनों को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के नंदा टोला में तीन नवंबर को आपसी विवाद में हुई मारपीट में वार्ड सदस्य मीरा देवी, पति रमाशंकर महतो तथा ससुर को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही थाने में शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संंबंध में वार्ड सदस्य मीरा देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के तीन लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उसने आरोप लगाया है कि तीन नवंबर की रात भोजन कर रही थी तभी पड़ोसी आपस में गाली गलौज कर रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो तीनों मेरे घर में घुस गए तथा मेरे साथ मारपीट करने लगे। जब मैंने शोर मचाया तो मेरे पति रमाशंकर महतो तथा ससुर मौके पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की तथा मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिए तथा थाने में शिकायत करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानी लोगों की मदद से तीनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026