दारौंदा के मजदूर की बेंगलुरु में हत्या कर पानी टंकी फेंका, स्वजनों में शोक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कटवार गांव के एक मजदूर की बेंगलुरु में बदमाशों ने हत्या कर पानी टंकी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कटवार निवासी धनेश साह के पुत्र राजकुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजकुमार साह अपने भाई छट्ठू साह के साथ बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करता था। 14 अक्टूबर को उसके साथियों ने ही किसी बात को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य मिटाने के लिए उद्देश्य से उसके शव को पानी टंकी में फेंक दिया था।

इसकी सूचना उसके भाई द्वारा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच की तथा शव की पहचान कर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कटवार गांव के कई लोग बेंगलुरु में रहते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद वे सभी लोग मौके पर पहुंचे तथा स्वजन को इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को बेंगलुरु में ही राजकुमार का दाह संस्कार कर दिया गया। मृत राजकुमार छह भाइयों में दूसरा था। उसकी मौत के बाद मां मालती देवी, पिता धनेश साह, पत्नी बुची देवी, पुत्री चांदनी कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024