Categories: पटना

दरभंगा: देवर के प्यार में पागल भाभी पति को छोड़ने के लिए हुई तैयार, प्रेमी बोला- मैं करता था हंसी-मजाक

पटना: बिहार के दरभंगा में एक भाभी को अपने देवर से प्यार हो गया है, उसके लिए वो अपने पति को छोड़ने तक के लिए तैयार है। मगर अब प्रेमी देवर ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। उसका कहना है कि मैंने तो केवल हंसी मजाक किया था। ऐसे में यह मामला कानून की चौखट पर पहुंच गया है। जहां तीनों ने अपना पक्ष रखा। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

यह मामला दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक लड़की की लगभग चार साल पहले बेंता ओपी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद उमेर से शादी हुई थी। पति पत्नी को घर पर छोड़कर मुजफ्फरपुर में रहकर बच्चों को पढ़ाने का काम करता है। इससे वह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

लंबे समय तक पति के बाहर रहने की वजह से पत्नी को अपने देवर मोहम्मद सहाबुद्दीन से प्यार हो गया है। पति को छोड़कर अब वो देवर से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने पति से तलाक लेने के साथ ही देवर से शादी करने की बात कही है। देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है।

महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस एक्शन में आई। इसके बाद पति, पत्नी और देवर ने थाने पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रखा लेकिन बात नहीं बनी। थाने में कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। इसके बाद एसडीपीओ अनोज कुमार के हस्तक्षेप करने से मामला तो शांत हो गया लेकिन समाधान नहीं निकला।

महिला के पति का कहना है कि उसने अभी तक पत्नी को तलाक नहीं दिया है तो उसकी दूसरी शादी कैसे हो सकती है। मैं भला क्यों अपनी पत्नी को तलाक दूं। मैं उसे अब भी साथ रखने को तैयार हूं। वहीं देवर ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि मैं भाभी होने की वजह से हंसी मजाक किया करता था। मैंने कभी प्यार होने या शादी करने का कोई वादा नहीं किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026