पटना: बिहार के दरभंगा के विरौल थाना अंतर्गत निशिराहा गांव में बीती रात शादी समारोह में खाने की टेबल पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान अवधेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. शादी समारोह में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. अवधेश परिवार में इकलौता लड़का था.
अवधेश कुमार सिंह की मौत होने पर उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी की और जाम लगा दिया. मृतक के ससुर सिकंदर सिंह ने बताया कि उनके दामाद की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. उनका दामाद अवधेश सिंह शादी समारोह में गया था. वहीं उसकी हत्या कर दी. उसकी हत्या किसने की और हत्या की वजह क्या है. फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं. घटना की सूचना मिलने के बाद वे सभी घटनास्थल आए हैं.
दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे विरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक शादी समारोह में शामिल अवधेश की हत्या गोली मार कर कर दी गई. परिवार के लोगों के बयान पर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. पुलिस ने तत्काल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…