परवेज अख्तर/सिवान : अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा समाहरणालय गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. एमआर रंजन ने किया। 13 सूत्री मांगों में फीडर कैडर की वरीयता सूची के आधार पर प्रोन्नति में आरक्षण देने, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग में पदोन्नति में आरक्षण में हो रहे धांधली की जांच अवकाश प्राप्त न्यायाधीश से कराने, विश्वविद्यालयों के लिए लागू 13 बिंदु रोस्टर को देय आरक्षण प्रतिशत के अनुसार संशोधित करने, समेत अन्य स्थानीय मांगे शामिल हैं। मौके पर उपाध्यक्ष ललन बैठा, सचिव कमलेश कुमार बैठा, कोषाध्यक्ष श्रीराम दास, राजदेव बौद्ध, अरुण कुमार, गणेश राम, राम सागर राम, प्रेम कुमार मांझी, राम नारायण राम, रत्नेश कुमार, रामनरेश मांझी, कमलेश कुमार, रवि कुमार रतन प्रमोद कुमार पूनम देवी, मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…