परवेज अख्तर/छपरा :- जिले के दरियापुर प्रखंड मुख्यालय से करीब सात किमी पूरब अनन्त गाँव के पास बाघ देखे जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया।इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण ने मक्के के खेत मे बाघ को देखा।इसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को बताया।जिसके बाद लोगों ने खेतों में जाकर उसके पंजे के निशान भी देखे।इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ साथ बीडीओ व सीओ को इसकी सूचना दी गई।बीडीओ जयराम चौरसिया सीओ रवि प्रकाश राय व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे।फिर अधिकारियों ने डीएफओ को सूचना दी।डीएफओ अपनी टीम के साथ पहुंचे और बाघ की खोजबीन शुरू हुई।कई जगह मक्के के खेतों में उसके पैर के निशान देखे गए।फिर उसका फिंगर प्रिंट लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि फिंगर प्रिंट को पटना भेजा जाएगा।इसके बाद ही इसकी सही पहचान हो पाएगी।फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…