परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला परिसर में शुक्रवार को वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के कई पदाधिकारी, वनकर्मी व शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय में कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के बाद वन विभाग की एएसआइ प्रियंका कुमारी, प्रधानाध्यापक भागमुनी कुमारी, फूलजहां खातून, जुगनू कुमारी देवी आदि ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ है तो जीवन है, क्योंकि जीवन जीने के लिए सभी लोगों के जीवन में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वह चाहे आक्सीजन लेने का हो या पानी के साथ साथ पर्यावरण की दृष्टि कोण से दोनों महत्वपूर्ण है। मौके पर बच्चों को पौधारोपण के साथ उसे सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान वार्ड सदस्य अवधेश कुमार, शारदा देवी, शैल देवी, उमरावती देवी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…