परवेज अख्तर/सिवान: जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस गतिविधियां आयोजित की गई तथा बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न बातों की जानकारी दी गई। बच्चे बिना बैग के विद्यालय पहुंचे और खूब मनोरंजन किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कई ऐसे खेल भी बच्चों को सिखाए गए इससे उन्हें ज्ञान प्राप्त होता है। अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ। कहीं संगीत का कार्यक्रम हुआ तो कहीं भाषण और निबंध की प्रतियोगिता हुई तो कहीं बच्चों को व्यायाम कराया गया तो कहीं आपदा से बचाव के उपाय बताए गए। विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। बैगलेस शनिवार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
विद्यालय प्रबंधन भी बच्चों का हौसला अफजाई करते देखे गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो ने बताया कि पूर्व से ही विद्यालय में सुरक्षित शनिवार का आयोजन हुआ करता था। इसमें बच्चों को आपदा से बचाव की जानकारी दी जाती थी। प्रत्येक शनिवार के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। यह क्रम में मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छपरा समेत अन्य विद्यालयों में बैगलेस सुरक्षित शनिवार को लेकर कई गतिविधियां की गईं। इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…