परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पूर्वी हड़सर में बुधवार की सुबह में जान मारने की नियत से दो लोगों द्वारा हमला कर दिया. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति जबाब यादव के लड़के शंभू यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के भीमा यादव के लड़के नंद जी यादव एवं नंद जी यादव के लड़के उमेश यादव पर आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह में गांव के शिवलोचन महतो के दरवाजे पर बैठा था. उसी समय नंद जी यादव एवं उमेश यादव आए और गाली गलौज करने लगे.
इसका विरोध किया तो लाठी डंडे से मार कर जमीन पर गिरा दिए. इस दौरान उमेश यादव ईंट से मेरे सर पर मार दिया. उनके पिता गले में पहने सोने के चैन को छीन लिया. पूर्व में भी इन लोगों द्वारा हमारी लड़की की शादी के समय व्यवधान डाला था. शंभू यादव ने बताया कि जब घायल होकर में जमीन पर गिर गया तो मेरे घर के कुछ लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां इलाज हुआ. इधर घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…