दारौंदा: विद्यालयों में हुआ बेसलाइन टेस्ट का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को बेस लाइन टेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर परखने के लिए बेसलाइन टेस्ट कराया गया। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि करीब 50 से अधिक सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शैक्षणिक स्तर परखने के लिए अब बेसलाइन टेस्ट कराया गया। यह टेस्ट कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं का हुआ।

इससे परखा गया कि बच्चा कौन सी कक्षा में अध्ययनरत हैं और उसका स्तर किस प्रकार है। कमजोर स्तर के बच्चों को अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बेसलाइन टेस्ट सभी स्कूलों में होगा, ताकि बच्चों को किसी अन्य स्थान पर न जाना पड़े। बेस लाइन टेस्ट के बाद बच्चों को किस प्रकार पढ़ाया जाएगा इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। अभी हाल ही में मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026