दारौंदा: बीडीओ ने मनरेगा कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छता अभियान के तहत दूसरे चरण में चयनित पंचायतों में कौथुआ सारंगपुर, पकवलिया, पांडेयपुर, बालबंगरा, हड़सर, कोड़ारी कला, रमसापुर एवं रसूलपुर में राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद भी कार्य शुरू होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी को शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन कचरा के लिए भूमि चयनित कराकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने जल संरक्षण को लेकर पंचायतों में सोख्ता बनाने का कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में चल रहे कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायतवार सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं की कार्य समीक्षा की गई है। पंचायत में कार्य का डाटा संग्रह कर विभाग को समय पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया। मनरेगा पदाधिकारी भास्कर सिंह ने बताया कि कुछ पंचायत में मनरेगा मजदूरों को आधार कार्ड से लिंक कार्य काफी कम हुआ है। समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत आधार कार्ड से सीडिंग करने के लिए पीआरएस एवं जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की अपील की। बैठक में मुखिया रामकृष्ण सिंह, धनु भारती, शर्फुद्दीन अंसारी, पीआरएस रवींद्र कुमार, राजमंगल मांझी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026