दारौंदा: बीडीओ प्रिया के गांव लौटने पर हुआ स्वागत

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत के चकरी मठिया निवासी अखिलेश भारती की पुत्री प्रिया भारती बीडीओ बनकर जब मंगलवार को अपने पैतृक गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने गाजे-बाजे व फूल माला पहनाकर कर उसका स्वागत किया। प्रिया भारती ने पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव में समारोह आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिया भारती ने कहा कि अगर दिल में हौसला बुलंद हो तो मंजिल कतई दूर नहीं है। कठिन परिश्रम करने पर सफलता जरूर मिलेगी।

कार्यक्रम समापन के बाद उन्होंने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुखिया निरंजन सिंह, सिसवन के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती, विजय गिरि, सरोज भारती, पंकज भारती समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रिया भारती ने 67 वीं बीपीएससी परीक्षा में 232 वां रैंक लाकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन कर पूरे गांव व प्रखंड का नाम रोशन की है। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। भाई प्रभात भारती तथा बहन वंदना एवं मुस्कान अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026