दारौंदा: बैठक में बीईओ ने प्रधानाध्यापकों को दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर सोमवार को बीईओ शिवजी महतो की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान जेई पंकज झा ने कहा कि मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में 40 बच्चे पर एक वर्ग कक्ष बनेगा। जिस विद्यालय का विद्यालय का पर्श, शौचालय, पेयजल उपलब्ध नहीं है वे एक जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम से आवेदन पत्र एवं विद्यालय की नोटो कैमरे का फोटो जमा करें। उन्होंने दो दिनों के अदंर आवेदन पत्र एवं फोटो के साथ जमा करने का निर्देश दिया। बीईओ ने कहा कि मतदान करने के लिए सभी कर्मचारियों को 12 ए फार्म जमा करना अनिवार्य। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों में 30 अप्रैल से 20 मई तक जागारुकता अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत चित्रकला प्रतियोगिता, पेंटिंग कार्यक्रम, निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण, मेंहदी आदि कार्यक्रम आयोजित करना है। चेतना सत्र के दौरान बच्चों एवं आस-पास के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करना आप सभी की जिम्मेवारी है। बैठक में मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीईओ ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के अंदर फर्नीचर, बिजली, शौचालय, रैंप आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 47 प्रतिशत से कम वोट वाले मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर बीपीएम सुवेंदु कुमार, प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार, मिथिलेश तिवारी, विजय यादव, कमलेश्वर प्रसाद, लालाबाबू सिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026