परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पहलवान पथ पर गुरुवार को दिन दहाड़े एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक सब्जी व्यवसायी से हथियार का भय दिखा 10 हजार रुपये तथा उनकी मोबाइल लूट कर मांझी- बरौली मुख्य पथ की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच की। बताया जाता है कि रुकुंदीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र राजू सिंह गुरुवार को रानीबारी बाजार स्थित अपनी सब्जी दुकान में सब्जी रख ई रिक्शा से अपने गांव लौट रहे थे। वे मांझी-बरौली मुख्य पथ स्थित पहलवान मोड़ से करीब तीन सौ मीटर पहुंचे थे तभी एक अपाची पर सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा रोक तथा कट्टा का भय दिखाकर उनके पास से 10 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल लूट कर मांझी-बरौली मुख्य पथ की ओर फरार हो गए।
राजू सिंह द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होते तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित राजू ने सिंह घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकार ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना को ले गांव में दहशत का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…