दारौंदा: आवास योजना नहीं पूरा करने वाले लाभुकों से भरवाया गया बांड

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं दारौंदा थाना के अनि अमित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास का निर्माण नहीं कर रहे लाभुकों को घर जाकर उनकी जांच की। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुक प्रभावती देवी, कबुतर देवी, सुशीला कुंवर, कमलावती देवी, ममता देवी, बेबी खातून आदि को जल्द आवास निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वैसे जिद्दी एवं हठी लाभुक जो एक वर्ष से अधिक समय से सरकार से पैसा लेकर आवास का निर्माण नहीं कर रहे हैं, उन्हें थाना परिसर में बुलाकर बांड भरवाया गया। इन लाभुकों को तीन सप्ताह के अंदर अपना आवास निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर उनसे राशि वसूली की कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में आवास योजना में लापरवाही एवं मनमानी करने वाले लाभुकों पर कार्रवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026