✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य सड़क एनएच 531 पर धनौती एवं मछौती गांव के बीच 21 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कर्मी अमन कुमार की हुई मौत मामले में मृतक के भाई उजांय निवासी ओमप्रकाश प्रसाद के पुत्र बिट्टू कुमार ने दारौंदा थाना में ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि मेरा भाई अमन कुमार सिवान में श्रीराम फाइनेंस कंपनी कार्यरत थे।
वे 21 दिसंबर की शाम अपने मित्र के साथ बाइक से सिवान से घर लौट रहे थे तभी धनौती एवं मछौती गांव के बीच ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे मेरे भाई तथा उनके साथी हुसैनगंज थाने के बड़रम टोला टड़िया निवासी अंबिका साह के पुत्र विनोद कुमार घायल हो गए। इलाज के दौरान मेरे भाई अमन कुमार की मौत हो गई। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…