दारौंदा: छत के सहारे घर में प्रवेश कर चोरों ने की आभूषण 22 लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के उजांय में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के सहारे एक घर में प्रवेश कर करीब 20 लाख के आभूषण, डेढ़ लाख नकद समेत करीब 22 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गृह मालिक के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि उजांय निवासी अभिषेक कुमार सिंह के परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सो गए थे तथा कुछ घर के कमरे में सोए थे। तभी चोर छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर गए। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे चोरों ने उसमें बाहर से कुंडी लगा बाहर से बंद कर दिया तथा बारी-बारी से अन्य कमरे की तलाशी लेकर अलमीरा एवं बक्सा तोड़कर उसमें रखे रुपये एवं आभूषण की चोरी कर ली और मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर फरार हो गए।

जब सुबह स्वजनों की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद देख शोर मचाने लगे। स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और बाहर से दरवाजा खोले तो घर में सामान बिखरा हुआ पाया। जब स्वजन सभी कमरे की तलाशी लिए तो पता चला कि चोर आभूषण, नकद समेत अन्य सामान की चोरी कर लिए हैं। गृहस्वामी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद एवं तथा करीब 20 लाख के आभूषण एवं कुछ आवश्यक कागजात समेत करीब 22 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। उन्होंने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत व भय का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026