परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के हाथोपुर एवं रुकुंदीपुर वीरा भगत के टोला में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पटना में 15 फरवरी को आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी सरकार केवल मंदिर की बात कर रही है। महंगाई, रोजगार, शिक्षा, किसान, मजदूर के सवाल पर मौन है। देश के सारी संपत्ति को बेचा जा रहा है।
संविधान को जलाने वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है और गरीबों के हक अधिकार, संविधान को बचाने के लिए आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और देश को बचाने के लिए पटना गांधी मैदान में 15 फरवरी को आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सहसचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि देश के नौजवान आज जान चुके हैं कि मोदी सरकार केवल नौजवानों को इस्तेमाल कर रही है। इस रैली में दारौदा से काफी संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे। इस मौके पर वीरबल, सुशील कुमार, मुकेश राम, सुखल राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…