परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह जून को दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए साधनसेवी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इस कार्य की सफलता के लिए सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, टोला सेवक, तालीमी मरकज, आंगनबाड़ी सेविका द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. जितेंद्र कुमार सिंह, डा. मुबारक अली, डा. अक्षय लाल, डा. मुज्जसम अली अकबर, डा. शशांक कुमार एवं डा. जितेंद्र कुमार द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। कैंप में आने से पहले सभी बच्चों को स्वालंबन पोर्टल के वेबसाइट पर आनलाइन अप्लाई कराकर उसकी कापी की तीन प्रति एवं तीन फोटो, आधार कार्ड का फोटो कापी के साथ उपस्थित होना हाेगा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने कार्य किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…