दारौंदा: समुदाय प्रतिनिधियों को समिति के अधिकार व कर्त्तव्य की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पांडेयपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को संकुल क्षेत्र के आठ विद्यालय के समुदाय प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह एवं अशोक प्रभाकर ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना सिवान के निर्देश पर समुदाय प्रतिनिधियों को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में सभी विद्यालय से छह-छह विद्यालय शिक्षा समिति के समुदाय प्रतिनिधियों शामिल हुए। उन्हें शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने समुदाय प्रतिनिधियों को नि:शुल्क शिक्षा एवं अनिवार्य शिक्षा सभी को दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण चार मार्च तक चलेगा। इसके तहत शिक्षा अधिकार कानून, नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा आदि की जानकारी दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024