दारौंदा: नेटवर्क बाधित होने से जाति आधारित गणना का डाटा इंट्री शुरू नहीं

पंचायतवार कार्यपालक सहायक एवं शिक्षक की हुई प्रतिनियुक्ति

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार जाति आधारित गणना के प्रथम चरण समाप्त होने के बाद भवनों, मकानों एवं परिवारों की डाटा सूची इंट्री गुरुवार से शुरू होने वाली थी, लेकिन साइबर नेटवर्क की समस्या को लेकर प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक एवं शिक्षक परेशान देखे गए। नेटवर्क बाधित होने से डाटा इंट्री का कार्य शुरू नहीं हो सका। चार्ज अधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जाति आधारित गणना कार्य के डाटा को इंट्री के लिए पंचायतवार कार्यपालक सहायक एवं शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि सीबीएस पोर्टल पर सभी डाटा को इंट्री होगी। इसके लिए कार्यपालक सहायक को वीसी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रखंड के बगौरा में कार्यपालक सहायक जितेंद्र कुमार, शिक्षक मुकेश राम, बालबंगरा में कार्यपालक सहायक सूरज कुमार, शिक्षक उग्रीव कुमार, शेरही में कार्यपालक सहायक वसीम अंसारी, शिक्षक धनंजय राम, हड़सर में कार्यपालक सहायक दिनकर कुमार एवं शिक्षक प्रभात कुमार, जलालपुर में कार्यपालक सहायक सुभाष पासवान, शिक्षक कुमारराकेश, करसौत में कार्यपालक संतोष कुमार यादव, शिक्षक संदीप कुमार अथवा कौथुआ सारंगपुर में कार्यपालक सहायक विकास कुमार, शिक्षक अजीत कुमार, कोड़ारी कला में कार्यपालक सहायक कंचन राम, शिक्षक श्रीनिवास गुप्ता, मड़सरा में कार्यपालक सहायक विकास शर्मा, शिक्षक शशिकांत प्रसाद, पकवलिया में कार्यपालक ओमप्रकाश एवं शिक्षक शाहजाह अंसारी, पांडेयपुर में कार्यपालक सहायक ब्रजेश कुमार, शिक्षक बब्बन कुमार, पिनर्थु खुर्द में कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, शिक्षक धनंजय सिंह, रामगढ़ा में कार्यपालक सहायक संदीप कुमार सिंह, शिक्षक दिलीप राम, रमसापुर में कार्यपालक सहायक सद्दाम हुसैन, शिक्षक सर्वजीत राम, रसूलपुर में कार्यपालक सहायक दीपक कुमार, शिक्षक दीपक कुमार सिंह, सिरसांव में कार्यपालक सहायक आलोक कुमार, शिक्षक रामकिशोर राम एवं रुकुंदीपुर में कार्यपालक सहायक विकास भारती एवं कृष्ण राम की नियुक्ति की गई है।

डाटा इंट्री सही तरीके के करने के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश कुमार राय को बनाया गया है। इनके सहयोगी में अवधकिशोर प्रसाद, वेदप्रकाश शर्मा, रामकिशोर पांडेय, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सुधांशु कुमार, रवि कुमार आदि की प्रतिनियुक्ति की गई है। विदित हो कि प्रखंड में जाति आधारित गणना कार्य में कुल भवनों की संख्या 23 हजार 871 है। मकानों की संख्या 24 हजार 922 है। इसमें कुल परिवारों की संख्या 41 हजार 6288 है। इन परिवारों में सदस्यों की संख्या 2 लाख, 53 हजार 549 है। दारौंदा में कुल गणना ब्लाक 233 एवं उप गणना ब्लाक 204 बनाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026