दारौंदा: छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को कोटा तक परिचालन शुरू करने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान सांसद कविता सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को कोटा तक परिचालन शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र सिवान तथा उसके सटे निकटवर्ती जिला छपरा, गोपालगंज सहित उसके आस-पास जिलों में स्थित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिन बहुत से छात्र-छात्राएं अपनी कैरियर को संवारने तथा सहज शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोटा जं. तक की यात्रा करते रहते हैं।

यहां से कोटा तक जाने के लिए ट्रेन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से वर्तमान में परिचालित हो रही छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन (22531 व 22532) का परिचालन सेवा को अग्रसारित करते हुए कोटा जंक्शन तक कर कराने की मांग की है ताकि अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को पढ़ने जाने के लिए सुविधा मिल सके। इससे रेल यात्रियों को सहज और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026