परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी कला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा 10 में एक छात्र द्वारा बैग में एक देसी कट्टा लेकर आने से अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विद्यालय पहुंच छात्र के पास से देसी कट्टा बरामद कर लिया तथा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला में कक्षा 10 का एक छात्र अपने बैग में देसी कट्टा रखा था। तभी दूसरे छात्र की नजर उसके बैग पर पड़ी तो उसने इसकी सूचना शिक्षक को दी।
जब शिक्षक ने उस छात्र के बैग की जांच की तो बैग में एक देसी कट्टा पाया। इसके बाद शिक्षक ने उक्त छात्र काे पकड़ प्रधानाध्यापक के पास ले गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विद्यालय पहुंच उस देसी कट्टा को बरामद कर लिया तथा उक्त छात्र को हिरासत में लेकर थाना लाई। इस मामले में प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…