परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के पसीवड़ धानुक टोला में बुधवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासभा द्वारा धानुक पिछड़ेपन उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललन महतो ने की। कार्यक्रम में धानुक जाति को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो ने कहा कि ये समाज कई दशकों से आंदोलन करते आ रहे है।
जबतक सरकार धानुक जाति को अनुसूचित जाति में सम्मिलित नहीं करती आंदोलन होता रहेगा। इस दौरान संघ के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र महतो, जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद, मुकेश कुमार, बृजकिशोर, वासुदेव प्रसाद, मीरा देवी आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…