दरौंदा: रक्तदान करने से हार्ट अटैक के खतरे से होता है बचाव

परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया है. उन्होंने कहा कि क्तदान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. रक्तदान करने के बाद शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है. इससे शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है. रक्तदान करने वाले लोगों का ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ्य रहें. एक स्वस्थ्य व्यक्ति 18 साल की उम्र के बाद से रक्तदान कर सकता है. उसका वजन 45 से 50 किलोग्राम से ज्यादा वज़न होना चाहिए. इसके अलावा रक्तदान करने वाले को एचआईवी, हेपाटिटिस बी या हेपाटिटिस सी जैसे रोग न हुए हों. रक्तदान करने वाले को चाहिए कि वह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाये. नियमित रूप से रक्तदान करने वालों को मछली, पालक व किशमिश जैसी आयरन से भरपूर पोषक तत्व लेने चाहिए. डॉ. कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो होती है.

बताया कि बहुत से लोग रक्तदान करने से डरते हैं. उन्हें लगता है कि रक्तदान करने से वे कमजोर हो जाएंगे. इसके विपरीत, रक्तदान दाता के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि डोनर के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है जब आप रक्तदान करते हैं तो आपके समग्र हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है. खासकर पुरुषों को ज्यादा फायदा होता है क्योंकि रक्तदान करने से खून में आयरन की मात्रा कम करने में मदद मिलती है.आयरन के बढ़े हुए स्तर से कई हृदय रोग हो सकते हैं, लेकिन रक्तदान करने से दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना को क्रमशः 88% और 33% तक कम किया जा सकता है. फिटनेस में सुधार करता है: अनुशंसित अंतराल पर रक्तदान करने से आपकी फिटनेस में सुधार होता है क्योंकि रक्त का प्रत्येक पिंट (450 मिली) दाता के शरीर में 650 कैलोरी जलाता है. हालांकि, वजन कम करने के तरीके के रूप में रक्तदान करने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा नहीं दी जाती है. लगातार रक्तदान करने से कैंसर का खतरा कम होता है रक्तदान आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है क्योंकि रक्तदान करने के बाद आपकी तिल्ली पुनर्जीवित हो जाती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026