दारौंदा: विद्यालयों में बच्चों को दी गई भूकंप से बचाव की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत फरवरी माह के पहले शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालयों के फोकल शिक्षकों ने भूकंप से होने वाले नुकसान एवं उससे बचाव होने की जानकारी दी गई तथा माकड्रिल कराया गया। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करने, टीकाकरण अधिक से अधिक लोगों के लिए जागरूक करने पर चर्चा हुई।

बैगलेस सुरक्षित शनिवार होने के कारण बच्चों को कबड्डी, खो-खो आदि खेलकूद आदि का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय दारौंदा में लालबाबू सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में रवींद्र कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला गोविंदापुर में कविता देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर में कमलेश सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीबारी में धनंजय कुमार उपाध्याय समेत अन्य विद्यालयों में फोकल शिक्षकों द्वारा बच्चों को माकड्रिल करा भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026