✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-छपरा मुख्य मार्ग के दारौंदा रेलवे फाटक के समीप एनएच 531 पर 16 अगस्त 2022 को हाइवा से धक्के लगने एक युवक की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस ने शुक्रवार को धक्का मारने वाले हाइवा (बीआर-04 जीबी 2823) को सारण के डोरीगंज से जब्त कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के काजी बाजार निवासी मनोज त्यागी के पुत्र रोहित कुमार की मौत 16 अगस्त 2022 को दारौंदा रेलवे स्टेशन के समीप हाइवा ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी।
उस वक्त वह अपनी बहन को ट्रेन में बैठा कर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के बड़े पिता दीपक कुमार के बयान पर थाना में अज्ञात हाइवा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए धक्का मारने वाले हाइवा को जब्त कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…