✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को रुकुंदीपुर टोला के धनौता में पिछले कई वर्षों से बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीओ दीनानाथ कुमार, सुनील कुमार वर्मा और पुलिस अवर निरीक्षक साधना कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसको लेकर पूरे इलाके में हड़कंप देखा गया।
सीओ ने बताया कि कुंती देवी के आवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा जमाए लक्ष्मण सिंह के घर को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा सरकारी आदेश की अनदेखी की जा रही थी। मंगलवार को काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों की मौजूदगी में लक्ष्मण सिंह के घर पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अन्य लोगों में हड़कंप है। अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर अतिक्रमणकारी से अब तक खर्च हुई राशि की वसूली की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…