दारौंदा: कक्षा नौ में नामांकन को ले विद्यालयों में मना प्रवेशोत्सव, निकाली गई प्रभातफेरी

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ में शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन कराने के लिए बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली गई। विभाग के निर्देश पर 10 जुलाई से 31 जुलाई तक आठवीं पास हुए बच्चों को कक्षा नौ में नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन कराया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामगढ़ा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर, माध्यमिक विद्यालय करसौत, माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला आदि विद्यालयों में सोमवार से कक्षा नौ में नामांकन शुरू हो गया।

प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2023 में आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्रा का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। नामांकन को लेकर अपने-अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में संबंधित प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाल अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा प्रवेशोत्सव मनाए जाने के लिए जारी दिशा निर्देश के अनुसार सोमवार से कक्षा नौ में नामांकन शुरू हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024