दारौंदा: शिलान्यास के दो वर्ष बाद भी सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के भीखाबांध में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिलान्यास के दो साल बाद तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को भीखाबांध में प्रदर्शन किया तथा प्रशासन पर अनदेखी तथा लूटखसोट का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण धर्मेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, नरेश यादव, मनीर हाशमी, रामविचार सिंह, गौरव कुमार, नियामुद्दीन, गणेश कुमार, संजय कुमार आदि का कहना था कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तक्कीपुर से भीखाबांध मियां टोला तक का बनने वाली सड़क का शिलान्यास 22 जुलाई 2021 को किया गया था।

बोर्ड पर कार्य समाप्त होने की तिथि 21 जुलाई 2022 अंकित की गई है। इसके बाद भी अब तक सड़क अबतक नहीं बन पाई। इस कारण इस रास्ते हो होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जनप्रतिनिधि एवं विभाग से कहने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं देता। इस सड़क के किनारे मध्य विद्यालय है। इस कारण यहां आने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026