परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना परिसर में जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार एवं थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे. अंचल अधिकारी दीनानाथ कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक मामले आए, जिसमें आधा दर्जन जमीनी विवादित मामलों का निष्पादन किया गया.
अन्य मामला को अगले जनता दरबार में जांच कर प्रस्तुत करने को कहा गया. वही थाना प्रभारी ने कहा कि जनता दरबार में मामले के निष्पादन हो जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है. इस दौरान एसआई अमित कुमार सिंह, सीआई बजेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण यादव के अलावे अन्य फरियादी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…