दरौंदा: जनता दरबार में सात जमीनी मामलों का हुआ निष्पादन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना परिसर में शनिवारी जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुंचे. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार एवं थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में दस मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने बताया कि एक दस मामले आए जिस में सात जमीनी विवादित मामलों का निष्पादन किया गया.

अन्य मामला को अगले जनता दरबार मे जांच कर प्रस्तुत करने को कहा गया. वहीं कैप्टन शाहनवाज ने कहा कि जनता दरबार में मामले के निष्पादन हो जाने से लोगों को काफी सुविधा हो रही है. इस दौरान एसआई अमीत कुमार सिंह, सीआई बजेंद्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी लक्ष्मण यादव फरियादी अखिलेश्वर सिंह, भानु प्रताप सिंह, अजय यादव, रामाशंकर यादव, आनन्द सिंह, राजदेव सिंह के अलावे अन्य फरियादी मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026