परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड में किसानों को धान का बिचड़ा डालने के लिए पदाधिकारियों की टीम ने किसानों को डीजल अनुदान के लिए जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के कोड़री कला पंचायत के रामाछपरा गांव में पंप सेट से धान रोपाई कर रहे किसानों को डीजल अनुदान के लिए आवेदन देने को कहा गया। साथ ही कहा गया कि किसान अपनी मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज मुस्तफा अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, सहायक तकनीकी प्रबंधक शरद सिंह द्वारा विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर डीजल अनुदान की जानकारी दी गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डीजल अनुदान के लिए आनलाइन आवेदन 22 जुलाई से आरंभ हो गया है। धान, मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों अंतर्गत अधिकतम तीन सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को डीजल अनुदान राशि समय से मिलेगा ताकि खेती करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…