दारौंदा: एनएच ट्रक की लंबी कतार से दुर्घटना की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय के सामने सिवान- छपरा मुख्य पथ एन एच 531 पर आए दिन ट्रक की लंबी कतार लगने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सब देखते हुए भी प्रशासन मौन है। ज्ञात हो कि इस पथ पर करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रक एक साथ खड़े रहते हैं। इस ध्यान न प्रशासन की होती है और ना ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की। हालांकि किसी भी एनएच सड़क पर वाहन को रोक कर रखना नियम संगत नहीं है।

इसके बाद भी ट्रक चालक खुलेआम सड़क किनारे खड़े होकर बालू की खरीद-बिक्री करते नजर आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खाना खाने या नाश्ता के लिए ट्रक को घंटों लगा देते हैं। कुछ चिह्नित स्थलों पर ट्रक को खड़ा कर देते हैं जहां बालू के लिए खरीद बिक्री होती रहती है। आए दिन प्रखंड कार्यालय के सामने, गंडक कार्यालय के समीप, धनौती, मछौती, सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर रगड़गंज, बालबंगरा आदि जगहों पर ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026