परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें दंपती समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि सिरसांव मठिया निवासी परशुराम भारती के आवेदन पर पट्टीदार प्रभुनाथ भारती, पत्नी इंदू देवी तथा उनके पुत्र-पुत्री को आरोपित किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के प्रभुनाथ भारती की पत्नी इंदू देवी के आवेदन पर अनूप कुमार भारती, पिता परशुराम भारती तथा मां उर्मिला देवी को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…