दारौंदा: लड़की को साजिश के तहत भगाने मामले पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को भागने के मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री स्नातक पार्ट का फार्म भरने सिवान जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान वह कौथुआ सारंगपुर के एसबीआइ शाखा के सीएसपी से छह हजार रुपये निकाल कर सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा निवासी पंकज कुमार के साथ चली गई। उसके बाद मेरी पुत्री का कोई अता-पता नहीं चला।

उसके बाद पंकज कुमार के घर जाकर उसके पिता एवं मां से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मोबाइल लोकेशन से पता चला कि उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का बता रहा था। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत मेरी पुत्री को कहीं दूसरे स्थान पर हटा दिया गया है। उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटनाएं हो सकती है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी कर जांच में जुट गई है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ लड़की का वीडियो वायरल:

लड़की भागने मामले में लड़की ने फेसबुक इंटरनेट मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें स्वेच्छा से घर छोड़ने की बात कह रही है। स्वयं को बालिग बता कर परिवार के सदस्यों से आजिज आकर घर छोड़ने का फैसला किया। वह अब हम कभी भी घर नहीं आने की बात बता रही हैं। वह बता रही है कि मेरी मां को मार दिया गया था। उस समय क्यों नहीं पूछा गया था? वैसे कई सवाल खड़े कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026