परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के अभुई में शुक्रवार को प्रतिबंधित पका मांस मिलने के मामले में कटवार निवासी चौकीदार बृजकिशोर मांझी के बयान पर स्थानीय थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में अभुई निवासी मोहम्मद सदीक अली,बहन गुलशन बीबी, मां जैबुल बीबी को आरोपित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने गुलशन बीबी व जैबुल बीबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
चौकीदार ने आरोप लगाया है कि आरोपित अपने घर में एक पशु का वध कर उसके चमड़े को एक धार्मिक स्थल के समीप फेंक दिए तथा प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर कुछ मांस को अपने घर में पकाएं जा रहे थे।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच पकाए गए मांस को जब्त कर लिया तथा मां-बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मो. सादिक अली की गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…