परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लोपर स्थित रामनामा बाबा मठ के तालाब में 28 सितंबर को एक किशोर का शव पानी में उपलाता हुआ मिला था। शव की पहचान महाराजगंज के जगदीशपुर निवासी वासुदेव यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार राय के रूप में की गई थी। वह 10 दिनों से लोपर स्थित अपने फुआ के घर रह रहा था। इस मामले में मृतक के पिता वासुदेव यादव ने घटना के पांचवें दिन थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में तकनीकी टीम भी जांच कर रही है। तकनीकी टीम में शामिल अनि मोहित मोहन ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर पूरी जानकारी मिलने पर शव बरामद मामले में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…