परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गांव में मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी देने तथा जान से मारने की नीयत फायरिंग करने के मामले में पीड़ित केदार प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। इसमें गांव मनी सिंह, रोहित सिंह, राघव सिंह, हेमनारायण सिंह को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि सात जून की रात करीब 11:45 बजे उक्त सभी आरोपित देसी कट्टा लेकर मेरे बथान में आए।
आते ही पूर्व में हुए प्राथमिकी को वापस लेने की धमकी देने लगे। साथ ही मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर देसी कट्टा से फायरिंग कर दिए। इस दौरान मैं किसी तरह भाग कर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकत्रित हो गए। भागते समय उक्त लोगों ने धमकी दी कि एक लाख 25 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी कर ली गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…