दारौंदा: शव बरामद मामले में तीसरे दिन भी नहीं हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लोपर स्थित रामनामा बाबा मठ के तालाब में दो दिनों से गायब मिथिलेश कुमार राय का शव 28 सितंबर की सुबह बरामद किया गया था। घटना शव बरामदगी के तीसरे दिन शनिवार तक थाने में प्राथमिकी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिथिलेश की मौत के कारणों को न स्वजन कुछ बता पा रहे हैं और ना ही पुलिस किो कोई सुराग लग रहा है। ज्ञात हो कि महाराजगंज के जगदीशपुर निवासी मिथिलेश कुमार राय करीब 10 दिनों से अपने बुआ के घर रहा था। वह 26 सितंबर को अचानक गायब हो गया। स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी 28 सितंबर की सुबह उसका शव लोपर स्थित रामनामा बाबा मठ के तालाब में पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026