दारौंदा: अनीश की मौत मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा में पीर बाबा के समीप छह अप्रैल की रात अनीश कुमार सिंह की मौत मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में मृतक के पिता महाराजगंज थाने के दुधी टोला निवासी अनिल कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपितों में करसौत निवासी नन्हें सिंह, कंगाली छपरा निवासी अमोद सिंह एवं रोहित सिंह शामिल हैं। मृतक के पिता अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र अनिश कुमार अपनी बाइक से छह अप्रैल की रात करीब 10 बजे बोधा छपरा में किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। वहां से घर लौटते समय वह कंगाली छपरा गांव स्थित पीर बाबा के समीप सड़क किनारे घायलावस्था में दिखाई दिया।

इसी रास्ते से गुजर रहे गांव के ही आजाद सिंह, राजा सिंह एवं दीपक साह ने उसे घायलावस्था में देख घटना की सूचना स्वजनों को दी। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का दाह संस्कार किया गया। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को बोधा छपरा नहर पुल के समीप करसौत निवासी नन्हें सिंह, कंगाली छपरा निवासी अमोद सिंह एवं रोहित सिंह ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर लौटने के दौरान मेरे पुत्र के साथ मारपीट की थी। उन्होंने यह भी बताया कि ये ही तीनों व्यक्ति छह अप्रैल की रात मेरे पुत्र को मारपीट कर घायलावस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। इस कारण मेरे पुत्र की मौत हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि इस मामले में पिता के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026